Edited By Vijay, Updated: 07 Jul, 2026 07:52 PM

पंजाब केसरी के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11 वीं पुण्यतिथि पर झनिक्कर में निःशुल्क मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बारीं के सौजन्य से वंदे मातरम् युवक मंडलआयोजित इस शिविर में 252...
हमीरपुर (राजीव चौहान): पंजाब केसरी के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11 वीं पुण्यतिथि पर झनिक्कर में निःशुल्क मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बारीं के सौजन्य से वंदे मातरम् युवक मंडलआयोजित इस शिविर में 252 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। स्वास्थ्य कैंप में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 92 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें निःशुल्क दवाई दी और 68 लोगों के शूगर, बीपी व खून सहित 40 प्रकार के विभिन्न टैस्ट किए। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम में डॉ पूजा, स्टाफ नर्स पूजा ठाकुर, लैब टेक्नीशियन प्रवीण कुमारी, ड्राइवर रवि चौहान मौजूद रहे। उधर आस्था अस्पताल हमीरपुर की गायनी विशेषज्ञ डॉ स्वाति ने भी कैंप में सहयोग दिया और 22 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की व उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान उनके साथ स्टाफ नर्स संजना व मनजीत सैनी भी मौजूद रहे। वही इस निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप में एम. स्वास्थ्य की तरफ से रिजिनल हेड अनूप पराशर,रवि कुमार चौहान आशीष ठाकुर,पूनम चौहान प्रियंका वर्मा, स्नेह लता व अनीश ठाकुर और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की तरफ से उप शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार और साथ में सहायक विधि चंद ने सहयोग दिया। इस अवसर एम. स्वास्थ्य की तरफ से इस कैंप में 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया। जिसमें लोगों को फ्री में दवाइयां दी गई और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। यह पहला अपनी तरह की एक अनोखी पहल थी जिसमें हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक हमीरपुर की शाखा ने एक अहम भूमिका निभाई।
निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना पंजाब केसरी ग्रुप का सराहनीय कदम : नरेश कुमार दर्जी
कैंप का शुभारंभ भाजपा समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभयवीर लवली व जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी ने किया। नरेश कुमार दर्जी कहा कि स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा का समाजसेवा में अहम योगदान रहा है तथा पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य कैंप का आयोजन करवा कर लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना सराहनीय कदम है। उन्होंने स्वास्थ्य कैंप में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की पूरी टीम और एम. स्वास्थ्य सेवा, हिमाचल ग्रामीण बैंक, आस्था अस्पताल व स्थानीय पंचायत व युवक मण्डल सहित अन्य सभी का कैंप को सफल बनाने व सहयोग करने वालों को बधाई दी। समीरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अभयवीर लवली ने कहा कि देश की एकता और समाजसेवा में पंजाब केसरी ग्रुप के योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व. स्वदेश चोपड़ा का जीवन सदैव समाज सेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम को कैंप में भेज कर लोगों के 40 प्रकार के नि: शुल्क टैस्ट व दवाइयों देकर बहुत बड़ा पुण्य का काम किया है, इसके लिए अनुराग सिंह ठाकुर को भी साधुवाद है।

स्वास्थ्य कैंप में इन संगठनों ने किया सहयोग
कैम्प में आस्था अस्पताल हमीरपुर की गायनी स्पैशलिस्ट डॉ. स्वाति, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की पूरी टीम, एम. स्वास्थ्य सेवा, हिमाचल ग्रामीण बैंक के साथ ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान राजीव चौहान, उपप्रधान अशोक चौहान, स्थानीय बार्ड पंच राकेश काकू, संजय चंदेल, राजेश चौहान, पूर्ण सिंह, बृज लाल व ध्यान सिंह सहित वंदे मातरम् युवक मंडल व स्थानीय महिला मंडल ने सहयोग किया। वहीं पंजाब केसरी की और से सहयोगकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें