Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Jul, 2026 11:45 AM

Shimla News : भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की। बिंदल ने एक बयान में कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ...
Shimla News : भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को विभिन्न प्रकोष्ठों के राज्य संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की।
बिंदल ने एक बयान में कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पाटियाल को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है। ब्रिगेडियर आर. के. शर्मा, कर्नल एम. एस. कटोच, कमांडर विजय जमवाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वहलवाल और सूबेदार विजय भट्ट को सह-संयोजक बनाया गया है। कुलदीप राणा को खेल प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान और राजिंदर सिंह ठाकुर उर्फ डिंपल को सह-संयोजक बनाया गया है। प्रेम पंडित को देव समाज प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है।
इस प्रकोष्ठ के सह-संयोजकों में अभिषेक पाठा, बलदेव रांटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जय गोपाल, इंद्रपुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया और आशुतोष शर्मा शामिल हैं। इसी प्रकार, बस्ती राम शर्मा को फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक तथा राकेश चंदेल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। शिवचरण चौहान को बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक और लता कटोच को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा, मनोज राणा को परिवहन प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजा ठाकुर और संतोष शुक्ला को सह-संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें