अध्यापक ने फोन पर नाबालिग छात्रा के साथ की ये गंदी हरकत, पुलिस में शिकायत दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 18 Dec, 2019 11:30 PM

teacher chatting with minor girl on phone

एक अध्यापक को छात्रा के साथ सोशल मीडिया पर कथित अश्लील चैटिंग करना महंगा पड़ गया है। 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने यह मामला महिला पुलिस थाना को ट्रांसफर कर दिया है।

अम्ब (ब्यूरो): एक अध्यापक को छात्रा के साथ सोशल मीडिया पर कथित अश्लील चैटिंग करना महंगा पड़ गया है। 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने यह मामला महिला पुलिस थाना को ट्रांसफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार एक कॉलेज की छात्रा ने शिकायत की है कि गत दिवस सायं उसके मोबाइल नंबर पर उपमंडल अम्ब के एक स्कूल के शिक्षक ने करीब 2 घंटे से ज्यादा चैटिंग कर कथित रूप से अश्लील बातें लिखीं।

छात्रा ने आरोप लगाया है कि सायं करीब 6 से 9 बजे तक वह गंदे मैसेज भेजकर उसे उकसाता एवं परेशान करता रहा। उधर, बुधवार को यह मामला पुलिस थाना में पहुंचने पर आरोपी अध्यापक व अध्यापक के परिजनों ने लड़की से माफी मांगने का प्रयास किया लेकिन लड़की ने साफ लफ्जों में कहा कि वह इसे किसी कीमत पर माफ नहीं करेगी। डीएसपी का कहना है कि इस मामले को महिला पुलिस थाना भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!