शादी समारोह में आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 21 Oct, 2020 05:38 PM

suspicious death of person

उपमंडल पांवटा साहिब के भेड़ेवाला में हरियाणा से अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के भेड़ेवाला में हरियाणा से अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भेड़ेवाला में मंगलवार को शादी समारोह था। शादी समारोह में मनीष कुमार (40) पुत्र मान सिंह निवासी कोटला, बिलासपुर, हरियाणा आया हुआ था। रात को वह अपने ससुराल में सोया हुआ था।

सुबह जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदारों ने उसे उठाने की कोशिश की। जब वह नहीं उठा तो व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि हरियाणा के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!