Hamirpur: कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत, एक की 2 सप्ताह पहले हुई थी शादी

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2024 09:27 PM

sujanpur accident 2 youths death

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत जंगल के दुधला गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी है।

सुजानपुर (अश्वनी): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत जंगल के दुधला गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने तक निजी वाहन में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों एवं पुलिस बल के जवानों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि निकटवर्ती पंचायत के दोनों युवक निजी वाहन द्वारा अपने घर वापस जा रहे थे। अचानक ही उनका वाहन साथ लगती खाई में लुढ़क गया, जिससे यह हादसा पेश आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि एक युवक की अभी 2 सप्ताह पहले शादी हुई थी और दूसरा युवक आईटीआई सुजानपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। सुजानपुर थाना में तैनात अतिरिक्त थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया वाहन दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हुई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत राणा तथा पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!