NH पर निजी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, लगा लंबा जाम

Edited By Simpy Khanna, Updated: 17 Jan, 2020 01:13 PM

strong collision in private bus and truck

हिमाचल के जिला बिलासपुर  के तहत बामटा के पास एक ट्रक और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई जिससे दो लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बस बिलासपुर से हमीरपुर की ओर जा रही थी और ट्रक बिलासपुर की ओर जा रहा था।

बिलासपुर : हिमाचल के जिला बिलासपुर  के तहत बामटा के पास एक ट्रक और निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई जिससे दो लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बस बिलासपुर से हमीरपुर की ओर जा रही थी और ट्रक बिलासपुर की ओर जा रहा था। ट्रक ने किसी गाड़ी से ओवरटेक किया हुआ था कि अचानक बस आ गई और दोनों में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
PunjabKesari

हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए धर्मशाला-शिमला एनएच पर लंबा जाम लग गया था। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!