पेयजल लाइन निरीक्षण को जा रहे कर्मचारियों पर गिरे पत्थर, फीटर की मौत, दो घायल

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 16 Jun, 2022 03:58 PM

stones fell on employees fitter died two injured

चम्बा शहर के साथ लगती साच पंचायत में पानी के सोर्स के पास लाइन के निरीक्षण करने गई जल शक्ति विभाग की 3 सदस्य टीम पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक फीटर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य साथी घायल हो गए।...

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर के साथ लगती साच पंचायत में पानी के सोर्स के पास लाइन के निरीक्षण करने गई जल शक्ति विभाग की 3 सदस्य टीम पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए।  पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक फीटर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मृतक की पहचान प्यार सिंह (54) पुत्र चतरो राम निवासी गांव टिप्परा पंचायत साच के रूप में हुई है। वहीं घायल सुनील कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी नगोड़ी व  दर्शन कुमार पुत्र पुरूषोत्तम निवासी ओड़ा जख्मी हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। तीनों रोजाना की तरह पानी की सप्लाई की चैकिंग के लिए सोर्स की तरफ जा रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इससे पहले कि उन्हें कुछ पता चल पाता प्यार सिंह पत्थरों की चपेट में आ गया।

वहीं अन्य दोनों के टांग व बाजू में पत्थर से चोटें आई। घायल अवस्था में भी दोनों ने प्यार सिंह को उठाकर दूसरी तरफ ले गए तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान सुनील ने मोबाइल से घटना की जानकारी क्षेत्रीय ग्रामीणों व पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार को दी। जिसके बाद प्यार सिंह को उठाकर साच बस स्टैंड तक पहुंचाया जहां उपचार के लिए उसे मैडीकल कालेज चम्बा ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सुलतानपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों व घायल फीटर के ब्यान दर्ज किए तथा पोस्टामर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उदयपुर जल शक्ति विभाग की तरफ से भी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते दिनों जंगल में भड़की आग के कारण ही सोर्स के पास पत्थर लगातार गिर रहे थे। जिसके कारण वीरवार को भी इसी प्रकार से पत्थर गिरने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. अभिमन्यु वर्मा ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!