तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 17 Dec, 2021 12:02 PM

speeding car tramples bike riders one dead

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवकी जान ले ली है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में देर रात भुंगरनी रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां

नाहन : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवकी जान ले ली है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में देर रात भुंगरनी रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां और गौरव पुत्र फकीर चंद बाइक पर सवार हो कर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान भुंगरनी रोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रात करीब दस बजे पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से हादसे के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद धनीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि एक युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!