बुजुर्ग मां की हत्या कर शव जलाने चला था कलियुगी बेटा, फिर ऐसे खुल गई पोल

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2020 06:56 PM

son killed his mother

चम्बा जिला के चुवाड़ी क्षेत्र में एक कलियुगी बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के 85 वर्षीय सवित्रो देवी अपने 52 वर्षीय पुत्र सुभाष के...

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा जिला के चुवाड़ी क्षेत्र में एक कलियुगी बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के 85 वर्षीय सवित्रो देवी अपने 52 वर्षीय पुत्र सुभाष के साथ पिछले कई वर्षों से वार्ड नम्बर-1 में स्थित अपने घर में रहती थी। सुभाष ने शनिवार सुबह फोन कर एक स्थानीय व्यक्ति को अपनी माता की मौत की जानकारी देकर उसके दाह-संस्कार में मदद मांगी। जब उक्त व्यक्ति सुभाष के घर पहुंचा तो उसे वृद्धा के सिर पर खून के निशान दिखे। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस की आरम्भिक पूछताछ में महिला के बेटे ने हत्या की बात कबूल ली है। हालांकि पुलिस भी फोरैंसिक जांच की रिपोर्ट आने तक कुछ कहने से परहेज कर रही है। शव पर मिले चोटों के निशान के चलते हत्या के शक पर अब पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम मृतक महिला के बेटे को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। वहीं धर्मशाला से फोरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए ले गई।

उधर, पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम एसएचओ रोहित गुलेरिया की अगुवाई में कार्रवाई में जुटी रही। एसपी चम्बा डॉ. मोनिका ने भी घटनाथल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब तक कि जांच के अनुसार मौत शुक्रवार रात को होने का अंदेशा है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम तथा मामले की फोरैंसिक जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!