Solan: रस्साकशी के दौरान रस्सी टूटने से घायल हुईं 15 महिलाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Dec, 2025 10:59 PM

solan rassa kashi women injured

सिरमौर जिला में रविवार देर शाम राजगढ़ क्षेत्र के लेउनाना में एक स्थानीय मेले में रस्साकशी के दौरान रस्सा टूटने से करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं। इन महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

सोलन (ब्यूरो): सिरमौर जिला में रविवार देर शाम राजगढ़ क्षेत्र के लेउनाना में एक स्थानीय मेले में रस्साकशी के दौरान रस्सा टूटने से करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं। इन महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। महिलाओं को हाथ, पैर, बाजू, टांग व गर्दन में चोटें आई हैं। महिलाओं के साथ आए परिजन सूर्यांश ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिला के लेउनाना गांव में मेले में रस्साकशी के दौरान रस्सी टूटने से करीब 15 महिलाएं घायल हुईं जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ एमएस डा. राकेश पंवार ने बताया कि सिरमौर जिला में मेले के दौरान हुए हादसे में 15 महिलाएं घायल हो गई थीं। रात के समय इन महिलाओं को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया। इस दौरान यहां पर 8 चिकित्सकों की टीम मौजूद थी। महिलाओं का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!