Solan: आसमानी बिजली गिरने से छत में पड़ी दरार, बिजली उपकरण जले

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 09:54 PM

lightning strike causes crack in roof electrical appliances burnt out

परवाणू के सैक्टर-4 में एक मकान पर सोमवार दोपहर को आसमानी बिजली गिरने से घर की छत में दरार पड़ गई और घर में लगे कई बिजली के उपकरण जल गए।

परवाणू (विकास): परवाणू के सैक्टर-4 में एक मकान पर सोमवार दोपहर को आसमानी बिजली गिरने से घर की छत में दरार पड़ गई और घर में लगे कई बिजली के उपकरण जल गए। घटना के समय घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि उस समय कोई बाहर होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली गिरने के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए बिजली भी चली गई और कुछ ही देर में बहाल हो गई।

घटना में मकान की छत को नुक्सान पहुंचा है और बिजली के उपकरण भी खराब हो गए। उधर, परवाणू के बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने बताया कि सैक्टर-4 में आसमानी बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे तुरंत बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास फिलहाल किसी अन्य नुक्सान की आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!