Solan: घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! पति ने की पत्नी की हत्या

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2026 04:30 PM

barotiwala domestic dispute

पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान में रह रहे परिवार में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला आया है।

बरोटीवाला (ठाकुर): पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत भटौली खुर्द में किराए के मकान में रह रहे परिवार में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला आया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान सुनीता और आरोपी की पहचान सुरेंद्र, निवासी झारखंड के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरैंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सी.एच.सी. बद्दी भेज दिया।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरैंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे केवल घरेलू विवाद था या इसके अन्य कारण भी रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!