ई.एस.आई.सी. निरीक्षक को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Feb, 2022 11:16 PM

solan inspector bribe caught

ई.एस.आई.सी. शाखा कार्यालय पीरस्थान नालागढ़ में कार्यरत निरीक्षक को विजीलैंस सोलन की टीम ने 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। विजीलैंस ने मामला दर्जकर आरोपी निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोलन  (ब्यूरो): ई.एस.आई.सी. शाखा कार्यालय पीरस्थान नालागढ़ में कार्यरत निरीक्षक को विजीलैंस सोलन की टीम ने 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। विजीलैंस ने मामला दर्जकर आरोपी निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार निवासी नालागढ़ से उक्त निरीक्षक ने 5,000 रुपए की मांग की थी, जिसकी सूचना उसने विजीलैंस विभाग सोलन को दी थी और विजीलैंस टीम ने उक्त निरीक्षक विश्वजीत सिंह को कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। स्टेट विजीलैंस व एंटी करप्शन ब्यूरो एस.पी. अंजुम आरा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!