2 युवक चरस की खेप के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2021 11:28 PM

solan charas youth arrested

एस.आई.यू. की टीम ने 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। ए.एस.पी. अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

सोलन (अमित): एस.आई.यू. की टीम ने 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। ए.एस.पी. अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एस.आई.यू. की  टीम शामती क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान यहां पर एक खंडहरनुमा दोमंजिला मकान के धरातल तल पर किसी के बोलने की आवाज कमरे के अन्दर से पुलिस को सुनाई दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि यहां पर 2 युवक खड़े थे और दोनों ने अपने बीच फर्श पर एक बैग रखा हुआ था। पुलिस ने जब उनसे खंडहर मकान में मौजूद होने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर दोनों युवकों के नाम पता पूछने पर इन्होंने अपनी पहचान सुनील कुमार व रिषभ निवासी जिला सिरमौर बताई। इसके बाद पुलिस ने बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 1.470 किलो ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!