Solan : शारीरिक शिक्षक के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 3 से 9 जून तक; जानें किस वर्ग में कितनी सीटें

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jun, 2026 03:13 PM

solan  counseling for recruitment to 14 posts of physical teacher from tomorrow

Solan News : ज़िला सोलन में शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों को बैचवार आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 03 से 09 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में...

Solan News : ज़िला सोलन में शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों को बैचवार आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 03 से 09 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में शारीरिक शिक्षक के कुल 14 पद हैं। इनमें 06 पद अनारक्षित, 02 पद आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, 02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित), 03 पद अनुसूचित जाति वर्ग (अनारक्षित) तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग (अनारक्षित) के लिए है।

भर्ती एवं पदोन्नति नियम की प्रतिलिपि वेबसाइट पर उपलब्ध

उप निदेशक ने कहा कि उम्मीदवार को अपने गृह ज़िला में निर्धारित प्रपत्र पर ज़िलों की प्राथमिकताओं का क्रम भरकर देना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार दी गई प्राथमिकता को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को अपने गृह ज़िला में ही सभी 12 ज़िलों की प्राथमिकताएं प्रस्तुत करनी हैं। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाला उम्मीदवार 12 ज़िलों में से किसी भी ज़िला में भर्ती के लिए पात्र है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक के पद के लिए उम्मीदवार का भर्ती एवं पदोन्नति नियम 10 जनवरी, 2011 के अनुसार निर्धारित योगयता पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति नियम की प्रतिलिपि विभागीय वेबसाइट https:/himachal.nic.in/dse पर उपलब्ध है।
 
उप निदेशक ने कहा कि ज़िला सोलन में शारीरिक शिक्षक पदों के लिए रोज़गार कार्यालय द्वारा प्रेषित उम्मीदवारों के नाम की सूची कार्यालय की वेबसाइट http://shadestech.wixsite.com/ddeesolan पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार उक्त वेबसाइट में अपना नाम व तिथि देखकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि योगयता पूर्ण करने वाले उम्मीदवार अथवा जिनके नाम रोज़गार कार्यालय द्वारा प्रेषित नहीं किए गए या अन्य किसी कारण से अनुपस्थित रहे उम्मीदवार 09 जून, 2026 को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने ज़िला के उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!