Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Aug, 2026 01:15 PM

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Manali News : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना मनाली में एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है तथा जांच शुरू कर दी गई है। वारदात का शिकार बालक का मैडीकल कराया गया है।
शिकायत के अनुसार, 18 अगस्त को आरोपी व्यक्ति - बालक को रामबाग स्थित नगर परिषद के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ यौन अपराध किया गया। एसपी अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें