हिमाचल में फिर चली गोली, चाचा ने भतीजे पर किया फायर

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Apr, 2021 01:38 PM

shot in himachal again uncle fires nephew

हिमाचल एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा है। इस बार गोली चलने का मामला शिमला से आया है, जहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर दोनाली से फायर किया है। जानकारी के अनुसार, शिमला जिला के नेरवा थाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टिक्करी के गांव हिमग्राम...

शिमला : हिमाचल एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठा है। इस बार गोली चलने का मामला शिमला से आया है, जहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर दोनाली से फायर किया है। जानकारी के अनुसार, शिमला जिला के नेरवा थाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टिक्करी के गांव हिमग्राम में यह गोलीकांड हुआ है। परिवारों में विवाद के चलते गोली चलाई गई है। एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, बीती रात पदम सिंह टिक्करी नेरवा ने अपने ही भतीजे ललित कुमार को बंदूक से गोली मार दी थी। घायल को रात ही एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ललित को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

शिमला के एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस में दर्ज घायल के बयानों के अनुसार, घायल युवक ललित अपनी बहन के साथ रहता है। उसकी बहन बोल नहीं सकती है। आरोप है कि चाचा ललित की बहन यानी अपनी भतीजी को बिना वजह डांटता रहता था। बुधवार रात 11 बजे जब ललित इस बाबत चाचा से बात करने गया को चाचा ने गालीगलौज की। इस दौरान आरोपी ने ललित पर गोली दाग दी, जो कि उसकी टांग में लगी है। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!