हिमाचल की अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी नीता राणा को 30 लाख का ईनाम

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Jul, 2026 07:29 PM

mandi kho kho player prize

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाली हिमाचल प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी‌ नीता राणा को 30 लाख रुपए के ईनाम से नवाजा गया है।

मंडी (रीता): अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने वाली हिमाचल प्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी‌ नीता राणा को 30 लाख रुपए के ईनाम से नवाजा गया है। भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मिल और महासचिव उपकार सिंह विर्क के प्रयासों से भारत सरकार ने विश्व कप विजेता भारतीय खो-खो टीम के सभी खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है। बीते साल 13 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में पहला खो-खो वर्ल्ड कप हुआ था, जिसमें हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की रहने वाली नीता राणा भी भारतीय खो-खो टीम का हिस्सा थीं और भारत की झोली में विश्व कप दिलाने में नीता राणा ने भी टीम में अहम भूमिका निभाई थी।

हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एलआर वर्मा, सीईओ देवीदत्त तनवर और प्रैस सचिव प्यार चंद सकलानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मिल और महासचिव उपकार सिंह विर्क का आभार जताते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी भारतीय खो-खो महासंघ खो-खो खेल को ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

हिमाचल सरकार भी नीता राणा का करे सम्मान
हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और खेल मंत्री यादविंदर गोमा से पुरजोर मांग की है कि क्रिकेट की तर्ज पर हिमाचल की अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी नीता राणा को भी प्रोत्साहन राशि व सरकारी नौकरी से नवाजा जाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!