नूरपुर के कस्बा जसूर में शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Aug, 2020 05:52 PM

shop fire in short circuit in noorpur town jasur

नूरपुर के कस्वा जसूर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब जसूर मार्किट के लोग राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर खुशी मना रहे थे और हलवा बांट रहे थे।

नूरपुर (संजीव महाजन) : नूरपुर के कस्वा जसूर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब जसूर मार्किट के लोग राम जन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर खुशी मना रहे थे और हलवा बांट रहे थे। जब दुकान में आग के बारे पता लगा तो आस पास दुकानदारों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानदार का लगभग पंद्रह हजार रुपये का गिफ्ट का सामान जल कर राख हो गया। गनीमत ये रही की आग पर जल्दी काबू पा लिया गया नहीं तो कोई बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। 

दुकानदार दलवीर सिंह ने बताया कि ने दुकान खोलकर अपनी पत्नी को चेक करवाने के लिए अस्पताल गया था। तभी किसी दुकानदार का फोन आया और देखा कि बिजली की तार सर्किट के कारण दुकान पर आग लग गई है। आस पास के दुकानदारों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। दुकानदार डॉ प्रदीप सिंगला ने बताया कि ये छोटे दुकानदार हैं। जैसे तैसे दुकान का सामान डालते है। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आधे से ज्यादा सामान जल चुका है। प्रशासन से अपील है कि इस दुकानदार को मुआवजा दिया जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!