शिमला : घर लौट रहे मजदूर पुल के पास पैर फिसलने से गिरे, दोनों की मौत (Video)

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Dec, 2022 05:22 PM

शिमला में दो मजदूरों की खड्ड में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिमला, (ब्यूरो) : शिमला में दो मजदूरों की खड्ड में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामपुर कस्बे की बधाल पंचायत का है। जानकारी के अनुसार मोहन और दिल बहादुर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे और बधाल में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात जब दोनों बाजार से वापस घर लौटने लगे तो राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बने पुल के पास दोनों मजदूर पैर फिसलने के कारण सड़क से नीचे खड्ड किनारे जा गिरे। जिसके बाद जब लोगों ने दोनों को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी ज्यूरी को दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!