Weather Update: हिमाचल में ठंड से बढ़ी ठिठुरन, रातें हुईं ज्यादा सर्द

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Nov, 2025 08:02 PM

shimla weather cold

राज्य में अब ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। रात्रि तापमान में तो लगातार गिरावट आ ही रही है, लेकिन दिन में धूप खिलने के बावजूद भी अधिकतम तापमान गिरने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान पांवटा साहिब का सबसे अधिक रहा है।

शिमला (संतोष): राज्य में अब ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। रात्रि तापमान में तो लगातार गिरावट आ ही रही है, लेकिन दिन में धूप खिलने के बावजूद भी अधिकतम तापमान गिरने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान पांवटा साहिब का सबसे अधिक रहा है। पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, ऊना में 27.6 डिग्री, जबकि शिमला में 19 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पारा शून्य से नीचे माइनस में चल रहा है। खास बात यह है कि ऊना, कांगड़ा, सुंदरनगर और हमीरपुर जैसे निचले इलाकों में रात का तापमान राजधानी शिमला व बिलासपुर से भी नीचे पहुंच गया है, जिससे इन क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। बिलासपुर और सुंदरनगर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम तापमान जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में -4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसी जिला के मुख्यालय केलांग में -3 डिग्री और कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिला के कल्पा में पारा 0.2 डिग्री और रिकांगपिओ में 3 डिग्री रहा। हिल स्टेशन मनाली में तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। बीती रात राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई और ये सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि 18 नवम्बर तक राज्य में कहीं भी बारिश व बर्फबारी की संभावना नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!