Weather Updates: प्रदेश में पूरे सप्ताह साफ व शुष्क रहेगा मौसम, धूप खिलने से लोगों ने पाई राहत

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Oct, 2025 10:06 PM

shimla weather clear

राज्य में समूचे सप्ताह मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

शिमला (संतोष): राज्य में समूचे सप्ताह मौसम साफ व शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क रहने की संभावनाएं हैं। आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, राजधानी शिमला में 22.4 डिग्री रहा है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में अब कहीं भी माइनस में न्यूनतम तापमान नहीं है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री, ताबो में 1.4 डिग्री, शिमला में 11.6 व ऊना में 13.4 डिग्री रहा। प्रदेश के हिल स्टेशनों में मौसम सुहावना बना हुआ है और पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटक आकर्षित होने लगे हैं और शिमला, मनाली, कुल्लू, कुफरी, नालदेहरा, चायल आदि पर्यटन स्थलों का पर्यटक आनंद उठा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!