Weather Update: प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 87 सड़कें ठप्प

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Aug, 2026 08:51 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश का यह कहर फिलहाल थमने वाला नहीं है और आगामी दिनों में भी प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

19 से 21 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 22 से 23 अगस्त तक बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। इन दिनों के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है।

18 से 21 अगस्त के बीच निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की आशंका है। सोमवार को राजधानी शिमला, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में सबसे ज्यादा पानी बरसा है। बारिश से। 87 सड़कें अवरुद्ध हैं। 8 पेयजल आपूर्ति योजनाएं व 4 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!