Weather Update: हिमाचल में मानसून की सुस्त रफ्तार, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2026 09:58 PM

shimla weather bad

हिमाचल में इस बार मानसून का इंतजार पिछले साल की तुलना में लंबा खिंचता नजर आ रहा है। जहां वर्ष 2025 में मानसून ने 20 जून को प्रदेश में एंट्री कर ली थी, वहीं इस बार इसकी चाल काफी सुस्त पड़ गई है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में इस बार मानसून का इंतजार पिछले साल की तुलना में लंबा खिंचता नजर आ रहा है। जहां वर्ष 2025 में मानसून ने 20 जून को प्रदेश में एंट्री कर ली थी, वहीं इस बार इसकी चाल काफी सुस्त पड़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अभी हिमाचल से काफी दूर है। 23 जून तक इसके बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे साफ है कि हिमाचल में मानसून की आधिकारिक एंट्री में अभी देरी होगी। आमतौर पर हिमाचल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जून के तीसरे सप्ताह के अंत तक भी मानसून की दस्तक मुश्किल लग रही है।

भले ही मानसून दूर हो, लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 और 21 जून को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर शेष 10 जिलों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 जून को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए यैलो अलर्ट रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मनाली में 19, कुफरी में 16.6, सुन्नी में 15.2, शिमला में 1.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!