Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2026 05:10 PM

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एचपीपीटीएफ) का लंबित मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एचपीपीटीएफ) का लंबित मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग दोहराई। 8वें दिन हमीरपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने क्रमिक अनशन में भाग लिया। इनमें कुशल कुमार (महासचिव, एचपीपीटीएफ हमीरपुर), बलबंत सिंह (कोषाध्यक्ष, एचपीपीटीएफ हमीरपुर), सुनील राणा (अध्यक्ष, एचपीपीटीएफ खंड सुजानपुर), विजय चौहान (महासचिव, खंड सुजानपुर) तथा कश्मीर सिंह (मुख्य सलाहकार, खंड सुजानपुर) शामिल रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन 11 जुलाई को शुरू हुई न्याय यात्रा के तहत पैदल शिमला पहुंचने के बाद आगे बढ़ाया गया। संघ ने साफ किया है कि जब तक शिक्षकों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष और क्रमिक अनशन निरंतर जारी रहेगा।