Shimla: पुलिस भर्ती में होमगार्ड जवानों की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Aug, 2026 10:51 PM

shimla police recruitment relaxation

प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती में होमगार्ड जवानों की अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती में होमगार्ड जवानों की अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 33 वर्ष कर दी गई है। यानी इच्छुक होमगार्ड जवानों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी। लंबे समय से पुलिस विभाग में भर्ती नहीं होने के कारण कई होमगार्ड जवान आयु सीमा पार कर रहे थे।

इसे देखते हुए सरकार ने उन्हें पुलिस भर्ती में शामिल होने का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सैंकड़ों होमगार्ड जवानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विधायक हरीश जनारथा ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे होमगार्ड जवानों को पुलिस विभाग में भर्ती होने का मौका मिलेगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!