Himachal: शिमला से वापस लौटे प्रियंका व रॉबर्ट वाड्रा

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Nov, 2024 06:41 PM

shimla kufri priyanka robert vadra back

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा शनिवार सुबह शिमला से वापस लौट गए। वे आज सुबह छराबड़ा स्थित अपने भवन से करीब साढ़े 5 बजे के आसपास सड़क मार्ग से निकले।

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा शनिवार सुबह शिमला से वापस लौट गए। वे आज सुबह छराबड़ा स्थित अपने भवन से करीब साढ़े 5 बजे के आसपास सड़क मार्ग से निकले। इस बार प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मिलकर शिमला में दीपावली का आनंद लिया। वे गत 28 अक्तूबर की रात शिमला आई थीं। अगले दिन रॉबर्ट वाड्रा भी शिमला पहुंच गए थे। इन दिनों वे वायनाड से चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं, वहीं से चुनाव प्रचार कर रणनीतिक थकान मिटाने को लेकर आराम के कुछ दिन बिताने के लिए शिमला आई थीं।

शिमला में उनका अपना घर है, वहीं यहां के शांत माहौल को देखते हुए जब भी समय निकलता है तो वह शिमला आती हैं। उनकी अभी तक एक खास बात यह रही कि जितनी बार वह शिमला आईं तो अपने घर के सिवाय कहीं बाहर घूमने तक नहीं गईं और वहीं आराम करती रहीं। इस बार भी प्रियंका वाड्रा 5 दिन शिमला में रहीं, लेकिन एक दिन भी कहीं घूमने नहीं निकलीं। उधर, उनके वापस लौटने के बाद उनकी सुरक्षा को लगे कर्मी भी वापस लौट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!