Shimla: कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आबंटन शुरू : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2024 07:35 PM

shimla kangra airport compensation

प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा राशि देने का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी दी है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा राशि देने का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के जुगेहड़ गांव के भूमि मालिकों को मुआवजा राशि के तौर पर कुल 32.50 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे।

वहीं, इन भूमि मालिकों को मुआवजे के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना के लिए लगभग 3,500 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे जिनकी भूमि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए अधिग्रहित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जुगेहड़ गांव के भूमि मालिकों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है क्योंकि यह उनकी वर्षों से लंबित मांग थी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तारीकरण से हवाई पट्टी की लंबाई 1,376 मीटर से 3,010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जिससे यहां एयरबस ए-320 हवाई जहाज की उड़ानों का संचालन संभव हो सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!