Shimla: जॉब ट्रेनी आधार पर होगी 355 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती, जून में होगी काऊंसलिंग

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Apr, 2026 09:20 PM

shimla job trainee physical education teacher recruitment

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बैचवाइज आधार पर 355 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती जॉब ट्रेनी आधार पर होगी और इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बैचवाइज आधार पर 355 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती जॉब ट्रेनी आधार पर होगी और इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए काऊंसलिंग प्रक्रिया 3 और 4 जून को आयोजित की जाएगी। काऊंसलिंग सभी जिलों के उपनिदेशक स्कूल शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों में होगी। योग्य अभ्यर्थियों को अपने गृह जिले में ही काऊंसलिंग में भाग लेना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को निर्धारित प्रपत्र पर जिलों की प्राथमिकता क्रम भरकर जमा करना होगा। एक बार भरी गई प्राथमिकता को किसी भी स्थिति में बदला नहीं जाएगा।

साथ ही अभ्यर्थियों को अपने गृह जिले में ही सभी 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी होंगी। नियमों के तहत केवल वही अभ्यर्थी काऊंसलिंग में शामिल हो सकेंगे, जो 10 जनवरी 2011 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार पात्र हैं। किसी भी अभ्यर्थी को दूसरे जिले में काऊंसलिंग में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान बिलासपुर में 10, चम्बा में 29, हमीरपुर में 18, कांगड़ा में 75, किन्नौर में 7, कुल्लू में 24, लाहौल-स्पीति में 5, मंडी में 62, शिमला में 42, सिरमौर में 30, सोलन में 14 और ऊना में 39 पद भरे जाएंगे।

वर्ष 2005 से 2008 बैच के अभ्यर्थियों को मौका
विभाग के अनुसार जनरल कैटेगरी के लिए 31 दिसम्बर 2005., ईडब्ल्यूएस के लिए 31 दिसम्बर, 2006, जनरल फ्रीडम फाइटर के लिए 2007, ओबीसी, बीपीएल के लिए 31 दिसम्बर 2008, एससी अनारक्षित के लिए 31 दिसम्बर 2007, एससी बीपीएल के लिए 31 दिसम्बर 2008, एसटी अनारक्षित के लिए 31 दिसम्बर 2007 और एसटी. बीपीएल के लिए 31 दिसम्बर 2008 बैच पात्र होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!