Shimla: जापान में दम दिखाएगी शिगोकान गोजू रियू कराटे इंडिया टीम

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jul, 2026 11:07 AM

shimla india karate team

शिगोकान गोजू रियू कराटे इंडिया की 17 सदस्यीय टीम जापान के ओसाका और हिमीजी शहर में 25 जुलाई तक आयोजित हो रही 101वीं शिगोकान एनिवर्सरी और ऑल जापान इंटरनैशनल फ्रैंडशिप कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।

शिमला (अभिषेक): शिगोकान गोजू रियू कराटे इंडिया की 17 सदस्यीय टीम जापान के ओसाका और हिमीजी शहर में 25 जुलाई तक आयोजित हो रही 101वीं शिगोकान एनिवर्सरी और ऑल जापान इंटरनैशनल फ्रैंडशिप कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। टीम मैनेजर सेंसाई पीएस पंवार ने बताया कि भारतीय दल में कुल 17 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 12 लड़के और 5 लड़कियां हैं। टीम का नेतृत्व सेंसाई अनिल कुमार जिस्टा मुख्य कोच तथा सेंसाई रेखा सिंह पंवार सहायक कोच के रूप में करेंगी। उन्होंने बताया कि रूट्स कंट्री स्कूल, बागी के सर्वाधिक 10 खिलाड़ी इस भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें दुनिया के लगभग 10 से 15 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

जापान रवाना होने से पूर्व वीरवार को पूरी टीम ने संस्था के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर तथा तकनीकी निदेशक सेंसाई जय प्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दिनेश ठाकुर और तकनीकी निदेशक जय प्रकाश सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय टीम जापान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। टीम में शामिल सदस्यों में प्रताप सिंह पंवार (टीम मैनेजर), अनिल कुमार (टीम कोच), रेखा सिंह पंवार (सहायक टीम कोच), रीयान्श चौहान, अबीर मनदान, ध्रुव शर्मा, अंश पटवा, मन्नत जोत कौर, अरघान्श ठाकुर, ईशमीत सिंह पुन्नी, जैसमीन कौर, अकशित सैखरी, आक्शी ठाकुर, ऊनीत पाल, चमन लाल, शार्वी गुप्ता व दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!