हिमाचल में कोरोना ने ली 4 लोगों की जान, एडीजीपी सहित 275 कोरोना पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Oct, 2020 10:19 PM

shimla himachal corona 4 deaths 275 new cases

हिमाचल में कोरोना से शनिवार को फिर 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 259 पहुंच गया है।

शिमला (जस्टा): हिमाचल में कोरोना से शनिवार को फिर 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 259 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में तहसील फतेहपुर के रहने वाला 80 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। इस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट 15 अक्तूबर को पॉजिटिव आई थी। यह व्यक्ति हाइपरटैंशन से भी ग्रसित था। जिला कुल्लू में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 2 की मौत हुई है, जिसमें 40 वर्षीय एक महिला, जोकि भुंतर के समीप हुरला गांव की रहने वाली थी। दूसरा व्यक्ति 28 वर्षीय बंजार का पजोही निवासी था। दोनों को नेरचौक मैडीकल कालेज में लाया गया था, लेकिन दोनों की मौत हो गई। मंडी शहर के समखेतर मुहल्ला में होम आइसोलेट एक 57 वर्षीय महिला की शुक्रवार शाम अचानक बिगड़ जाने से जोनल अस्पताल में मौत हो गई और उन्हें वहां से नेरचौक भेजा गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जीवानंद चौहान ने मौत की पुष्टि की है।

वहीं मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के ए.डी.जी.पी. अशोक तिवारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वह पुलिस मुख्यालय में हैडक्वार्टर कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं। अब पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लक्षण दिखाई देने के बाद ए.डी.जी.पी. ने अपना टैस्ट करवाया जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिमाचल में कोरोना के नए 275 मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर 14, चम्बा 5, हमीरपुर 4, कांगड़ा 24, किन्नौर 1, कुल्लू 20, लाहौल-स्पीति 16, मंडी 84, शिमला 49, सिरमौर 16 सोलन के 29 व ऊना के 13 मरीज शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!