Shimla: बनखंडी चिड़ियाघर के लिए सहायक कर्मचारियों के 61 पद व वन मित्र के 31 पद सृजित

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Oct, 2026 10:17 PM

shimla bankhandi zoo

प्रदेश सरकार ने बनखंडी चिड़ियाघर देहरा (डीकेआईजैडपी परियोजना) के लिए 61 सहायक कर्मचारियों के पद सृजित करने और उन्हें भरने की मंजूरी दी।

शिमला (भूपिन्द्र): प्रदेश सरकार ने बनखंडी चिड़ियाघर देहरा (डीकेआईजैडपी परियोजना) के लिए 61 सहायक कर्मचारियों के पद सृजित करने और उन्हें भरने की मंजूरी दी। इसके अलावा परियोजना के लिए 31 वन मित्रों को भी नीति के अनुसार तैनात किया जाएगा। सरकार की तरफ से वन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अधिसूचना के अनुसार परियोजना के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 61 सहायक पद सृजित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 36 पद एनिमल कीपर अथवा एनिमल अटैंडैंट के हैं। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी वन्यजीवों की देखभाल और उनसे संबंधित दैनिक कार्यों में सहयोग करना होगा। इसके अलावा चार चालक पद भी रखे गए हैं।

परियोजना में वन्यजीव प्रबंधन और शोध कार्यों को बेहतर बनाने के लिए एक डिप्टी क्यूरेटर या सीनियर जू बायोलॉजिस्ट, तीन असिस्टैंट क्यूरेटर-जू बायोलॉजिस्ट या न्यूट्रिशनिस्ट, वन्यजीव प्रशिक्षण सुविधा के लिए दो वैज्ञानिक व वैज्ञानिक अधिकारी के अतिरिक्त दो रिसर्च असिस्टैंट व स्कॉलर और एक एजुकेशन एंड इंटरप्रिटेशन ऑफिसर का पद भी भरा जाएगा। साथ ही चार पशु चिकित्सा सहायक व तकनीशियन, 2 आईटी, एमआईएस या डिजिटल कंटैंट ऑफिसर या इन्वैंटरी असिस्टैंट, 5 तकनीकी कर्मचारी, एक लैंडस्केपिंग सहायक और चार चालक नियुक्त किए जाएंगे।

इसके साथ ही एमटीडब्ल्यू, सफारी ड्राइवर, लैंडस्केपिंग, प्लंबर और इलैक्ट्रीशियन की सेवाएं आऊटसोर्स आधार पर लेने का प्रावधान किया गया है। अधिसूचना में कुछ पदों को मौजूदा स्वीकृत कर्मचारियों की संख्या से समायोजित करने और इंजीनियरों (सिविल एवं इलैक्ट्रीकल) की तैनाती प्रतिनियुक्ति आधार पर की जाएगी। संबंधित पदों की भर्ती और सेवा शर्तें निर्धारित नियमों तथा सरकार की स्वीकृत व्यवस्था के अनुसार तय होंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!