सीएम सुक्खू दिल्ली से चंडीगढ़ लौटे, अग्निहोत्री-प्रतिभा पहुंचे दिल्ली

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 28 Jul, 2024 11:56 PM

shimla agnihotri pratibha delhi

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार शाम को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। इसी कड़ी में वह सोमवार सुबह शिमला लौट आएंगे।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार शाम को दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। इसी कड़ी में वह सोमवार सुबह शिमला लौट आएंगे। पहले मुख्यमंत्री का दिल्ली से सीधे शिमला आने का कार्यक्रम था लेकिन मौसम अनुकूल न होने के चलते उनका हैलीकॉप्टर शिमला के लिए उड़ान नहीं भर पाया। वहीं रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली के लिए अलग-अलग रवाना हुए। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म है। सूचना के अनुसार प्रतिभा सिंह सोमवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं से मिल सकती हैं। इस दौरान वह संगठन गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट भी हाईकमान को सौंपेंगी। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों का पक्ष भी हाईकमान के समक्ष रखेंगी।

इसके तहत वह सक्रिय पदाधिकारियों की ताजपोशी सरकार में किए जाने की वकालत कर सकती हैं। इसके साथ ही वह प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणियों में भी सक्रिय चेहरों काे स्थान देने का मामला हाईकमान से उठा सकती हैं। देखा जाए तो प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव से पहले भी संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में उचित स्थान देने की पैरवी करती रही हैं। अब दोबारा इस मामले को हाईकमान के समक्ष उठाएंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रविवार को दिल्ली रवाना हुए। उनका सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह पार्टी नेताओं से भी मिल सकते हैं। गौर हो कि मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही राहुल गांधी व अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।

कमेटी की रिपोर्ट पर बदलाव संभव
सत्ता में होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर मिली हार की रिपोर्ट फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पार्टी हाईकमान को सौंपी चुकी है। ऐसे में कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान कई कड़े निर्णय ले सकता है। माना जा रहा है कि उससे पहले हाईकमान सभी वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा कर सकता है। सीएम सुक्खू पहले ही अपना पक्ष हाईकमान के समक्ष रख चुके हैं।

तो, क्या भरा जाएगा रिक्त मंत्री का पद
सीएम के दिल्ली दौरे के बाद चर्चा है कि प्रदेश सरकार में रिक्त पड़े मंत्री के एक पद को भरा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। साथ ही निगम और बोर्ड में भी ताजपोशी हो सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

क्या बोलीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संपर्क किए जाने पर कहा कि वह दिल्ली जा रही हैं। उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि वह दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगी और पदाधिकारियों का पक्ष उनके समक्ष रखेंगी। इसके साथ ही संगठन से जुड़े अन्य मसलों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई प्रस्तावित बैठक नहीं है।

सीएम आज लेंगे मंडे मीटिंग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडे मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में अधिकारियों के साथ हफ्ते भर के काम की रिपोर्ट और आगामी हफ्ते की योजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। गौर हो कि सीएम सुक्खू यदि शिमला में होते हैं तो वह हर मंडे को प्रशासनिक सचिवों के साथ मीटिंग करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!