शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: पंजाब और चंडीगढ़ से 2 मुख्य ड्रग तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2026 09:12 AM

shimla  two major drug traffickers from punjab and chandigarh arrested

Shimla News : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ से दो मुख्य अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Shimla News : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ से दो मुख्य अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक धीमान ने पत्रकारों को बताया कि दोनों आरोपियों की संलिप्तता इस महीने की शुरुआत में जिले में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान सामने आई। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर जिले के हामिदपुरा गांव निवासी अमनदीप सिंह (29) और चंडीगढ़ निवासी आकाश (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 13 मई को जिला पुलिस ने वकील निखिल ठाकुर और सुलभ थापा को गिरफ्तार किया था, जिनसे करीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

मामले की जांच जारी

एएसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आकाश का पता लगाया गया। पुलिस ने उसकी पहचान आरोपियों को चिट्टा आपूर्ति करने वाले मुख्य तस्कर के रूप में की है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ढल्ली से एक पुलिस टीम को चंडीगढ़ भेजा गया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि नौ मई को जिला पुलिस ने रामपुर से रोहित चौहान, तुषार वेरा और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वित्तीय और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद अमनदीप को भी इस नेटवर्क से जुड़ा पाया गया और उसे पंजाब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!