स्कूल मर्ज किए तो किया जाएगा आमरण अनशन

Edited By Ekta, Updated: 30 Apr, 2019 12:37 PM

school merge is made will be done hunger strike till death

सुंदरनगर सामान्य कल्याण वर्ग संघ बी.बी.एम.बी. के अधीन स्कूलों को मर्ज करने की साजिश पर भड़क गया है। सामान्य कल्याण वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सेन ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को दो टूक शब्दों में चेताया है कि अगर स्कूलों को साजिश के तहत मर्ज...

सुंदरनगर (अंसारी): सुंदरनगर सामान्य कल्याण वर्ग संघ बी.बी.एम.बी. के अधीन स्कूलों को मर्ज करने की साजिश पर भड़क गया है। सामान्य कल्याण वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सेन ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को दो टूक शब्दों में चेताया है कि अगर स्कूलों को साजिश के तहत मर्ज करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं किया गया तो मंडी जिला के समूचे सामान्य कल्याण वर्ग सहित अन्य सभी वर्ग बी.एस.एल. परियोजना के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे। भूपेंद्र सेन ने कहा कि भारत सरकार एक ओर शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थान खोल रही है, वहीं दूसरी ओर बी.बी.एम.बी. का स्थानीय अधिकारी साजिश रचकर स्कूलों को मर्ज करने को आतुर है। 

उन्होंने चेताया है कि अगर बी.बी.एम.बी. प्रबंधन ने रवैया नहीं बदला तो इसके भयंकर परिणाम सामने आएंगे। बताते चलें कि बी.बी.एम.बी. कालोनी में मॉडल स्कूल (इंगलिश मीडियम) और सीनियर सैकेंडरी स्कूल (हिंदी भाषा) में परियोजना के कर्मचारियों, विस्थापितों और स्थानीय लोगों के बच्चे कई दशकों से शिक्षा ले रहे हैं। आरोप हैं कि परियोजना के अधिकारियों के बच्चों को निजी स्कूलों में महंगी शिक्षा प्रदान की जा रही है और उक्त निजी स्कूलों में बच्चों को भेजने के लिए बी.बी.एम.बी. प्रबंधन की कर्मचारी बसों को नियमों को ताक पर रखकर भेजा जाता है जिसके चलते दोनों स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है ताकि स्कूलों को बंद किया जा सके। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है और अब सामान्य कल्याण वर्ग संघ ने धमकी दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!