Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2026 03:58 PM

Mandi News : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के प्राधिकारियों ने पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर शनिवार को अलर्ट जारी किया। यह बांध मंडी शहर से करीब 20 किलोमीटर ऊपर की ओर स्थित है। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्राधिकारी पंडोह बांध...
Mandi News : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के प्राधिकारियों ने पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर शनिवार को अलर्ट जारी किया। यह बांध मंडी शहर से करीब 20 किलोमीटर ऊपर की ओर स्थित है।
यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्राधिकारी पंडोह बांध में पानी का बहाव बढ़ने के कारण ब्यास नदी में लगभग 2,000 क्यूसेक पानी छोड़ेंगे जिससे ब्यास नदी में पानी का बहाव बढ़कर 6,000 क्यूसेक से अधिक हो जाएगा। प्राधिकारियों ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि वे शनिवार से नदी के पास न जाएं और पानी से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों। 990 मेगावाट की ब्यास-सतलुज संपर्क परियोजना के निर्माण के लिए पंडोह में बांध बनाकर ब्यास नदी में पानी का बहाव दूसरी ओर मोड़ा गया था, लेकिन गर्मी और बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी ब्यास नदी में छोड़ दिया जाता है।
बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कई बार निचले इलाकों में स्थित मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। बता दें कि पहले भी इसके कारण लोगों की जान गई है और संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें