Kangra News: स्कूल में बेरहमी से पीट डाला 7वीं कक्षा का छात्र! मां की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 25 Jun, 2026 12:33 PM

7th class student beaten in school case filed against principal

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नूरपुर उपंडल के सदवां क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बेरहमी से पिटाई की गई है।

नूरपुर (राकेश): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नूरपुर उपंडल के सदवां क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्र अपना होमवर्क पूरा नहीं कर पाया था, जिसके चलते प्रिंसिपल ने कथित तौर पर उसे बेरहमी से पीट डाला। इस घटना ने स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजन इंसाफ के लिए पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस के अनुसार लुदोड़ी निवासी शारदा देवी पत्नी महेंद्र पाल ने अपने बेटे के साथ हुई इस ज्यादती की लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित छात्र का नूरपुर के सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवा लिया गया है।

स्कूल में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। इसी कड़ी में एक प्रतिनिधिमंडल ने नूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से विशेष मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस पूरे मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!