रात 8 बजे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया युवक

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2019 06:06 PM

sarkaghat chitta yuvak arrested

उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत में नशाखोरी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है और पुलिस द्वारा बीते 2 महीने में पकड़ा गया यह 16वां मामला है।

सरकाघाट, (महाजन): उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत में नशाखोरी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है और पुलिस द्वारा बीते 2 महीने में पकड़ा गया यह 16वां मामला है। वर्तमान मामले के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर हटली थाना की पुलिस ने भांबला चौक पर सादे कपड़ों में नाका लगाया था कि रात 8 बजे के करीब जाहु की ओर आ रहे युवक जिसके हाथ में प्लास्टिक का थैला था उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 29.6 ग्राम चिट्टा और इलैक्ट्रिक तराजू बरामद किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रवि कुमार निवासी कंजयान तहसील घुमारवीं से पूछताछ की जा रही है ताकि पुलिस इन नशे के सौदागरों के सरगना तक पहुंच सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!