मुकेश को बड़े ओहदे की तरफ इशारा कर गए संजय दत्त

Edited By prashant sharma, Updated: 23 Nov, 2021 12:18 PM

sanjay dutt pointed mukesh towards a big position

जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने ऊना में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में कांग्रेस के सत्तासीन होने पर मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कह दी।

ऊना (अमित शर्मा) : जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने ऊना में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में कांग्रेस के सत्तासीन होने पर मुकेश अग्निहोत्री को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कह दी। शनिवार रात जिला मुख्यालय के निजी होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से जिला ऊना के साथ सदैव विशेष स्नेह दिखाया है। अगर इस बार पांचों सीटें जीती तो ऊना में और बड़ा ओहदा आ सकता है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सहप्रभारी संजय दत्त ने भाजपा पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। 

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त जिला कांग्रेस कमेटी के साथ अहम बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार रात ऊना पहुंचे। ऊना पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय दत्त का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सह प्रभारी ने जहां कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया। उन्होंने प्रदेश भर में मुकेश अग्निहोत्री के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही अटकलों को भी और हवा दे दी। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से जिले को विधानसभा उपाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तक की जिम्मेदारियां सौंपी हैं, अब केवल मात्र एक बड़ी जिम्मेदारी बची है यदि जिला के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता 5 की पांचों सीटें जीता कर कांग्रेस की झोली में डाल देते हैं तो हाईकमान इस पर भी विचार करेगा।

सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए संजय दत्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बलबूते उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव के दौरान महंगाई के मुद्दे का मजाक उड़ाया था, इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए कांग्रेस की पूर्व सरकारों को जिम्मेदार ठहराया था। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि इस बार प्रदेश कांग्रेस को प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए एक बुकलेट निकालनी पड़ेगी, क्योंकि हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार से लेकर इनका जो निकम्मापन रहा है वह सारी चीजें कांग्रेस की चार्ज शीट कमेटी द्वारा लिखी जाएंगी। वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस देश के किसी भी राज्य में जब चुनाव लड़ती है तो वह कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ती है, कांग्रेस का आम कार्यकर्ता हमारा केंद्र बिंदु है और वह हर जगह डटकर चुनाव लड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा की हार ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से नहीं बल्कि जनता ने भाजपा को सिरे से नकार दिया है। मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया कि जो हाल भाजपा का उपचुनाव में हुआ है वही हाल अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की जीत सहानुभूति के चलते हुई है श्रद्धांजलि के नाम पर मांगे गए वोटों के चलते हुई है। लेकिन कुल मिलाकर यह सरकार हिमाचल के लोगों ने रिजेक्ट कर दी है। इस सरकार ने 4 सालों में जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। इस सरकार की पृष्ठभूमि में ही नाकारगुजारी लिखी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!