शिमला के रामपुर में बड़ा हादसा: 500 मीटर खाई में गिरी पिकअप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Jun, 2026 07:47 PM

6 people including mother son died in road accident

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित रामपुर उपमंडल से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उपतहसील तकलेच के उरमण नामक स्थान पर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रामपुर (नाेगल): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित रामपुर उपमंडल से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उपतहसील तकलेच के उरमण नामक स्थान पर एक बोलेरो पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के दौरान गाड़ी में मां-बेटे सहित 6 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। उपमंडलाधिकारी रामपुर ने इस दुर्घटना और 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हादसे में मारे गए लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग शिमला के रामपुर और कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों की शिनाख्त आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश और उनका बेटा युगल निवासी गांव कुवानु, डाकघर बिशलाधार, तहसील आनी (जिला कुल्लू), अभिषेक सानी (23) पुत्र नरसिंह सानी निवासी गांव शरनाल, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर (जिला शिमला), लायक राम (56) पुत्र मागु राम निवासी गांव पाठ, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर (जिला शिमला), अशोक जैन (32) पुत्र ध्यान जैन निवासी गांव छलटा, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर (जिला शिमला) और नितिन (23) पुत्र मैन सिंह जैन निवासी गांव छलटा, तहसील रामपुर (जिला शिमला) के रूप में की गई है। 

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि यह हादसा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ है। हालांकि, गाड़ी अनियंत्रित कैसे हुई और दुर्घटना का असल कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!