सलाम: 26 वर्षीय शुभम धीमान हुआ शहीद, अभी नहीं हुई थी शादी

Edited By Rahul Singh, Updated: 04 Aug, 2024 01:20 PM

salute 26 year old shubham dhiman martyred he was not married yet

जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत ढोल के दुराना गांव से एक दुखद खबर सामने आई है कि 26 वर्षीय शुभम धीमान शहीद हो गए हैं। बता दें कि शुभम धीमान पुत्र स्वर्गीय रूमाल सिंह जो कि 14 डोगरा रेजीमेंट में थे व वर्तमान में लेह में अपनी सेवाएं दे रहे थे।...

कांगड़ा। जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत ढोल के दुराना गांव से एक दुखद खबर सामने आई है कि 26 वर्षीय शुभम धीमान शहीद हो गए हैं। बता दें कि शुभम धीमान पुत्र स्वर्गीय रूमाल सिंह जो कि 14 डोगरा रेजीमेंट में थे व वर्तमान में लेह में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को लेह में अपनी ड्यूटी करते हुए गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण शहीद हो गए। शुभम धीमान अभी अविवाहित थे। वह अपने पीछे माता संतोष देवी उम्र 53 साल और बड़ा भाई पंकज कुमार को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- Shimla: मलबे व पत्थरों से भरे स्कूल, 7 अगस्त तक रहेंगे बंद

शुभम धीमान का बड़ा भाई पंकज धीमान लखनऊ में प्राईवेट नौकरी करता है। शुभम धीमान के पिता भी आर्मी से रिटार्यड हुए थे व डेढ़ साल पहले ही उनका देहांत हुआ है। इस परिवार के ज्यादातर सदस्य आर्मी  की पृष्ठभूमि से संबंधित रहे हैं। सेना की तरफ से बताया है कि पार्थिव शरीर रविवार को दोपहर 2 बजे तक गांव में पहुंच जाएगा। वहीं, सेना के जवानों व गांव के लोगों ने छोटी उम्र में वीर जवान शुभम के इस तरह से जाने पर गहरा दुख प्रकट किया।

प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!