रोहड़ू में चिट्टे के साथ UP के इस शहर का व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Jul, 2024 05:13 PM

rohru up person chitta recovered

रोहड़ू पुलिस के गश्ती दल ने पुरानी सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

रोहड़ू: रोहड़ू पुलिस के गश्ती दल ने पुरानी सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम बीती रात करीब 9 बजे जब एएसआई अशोक के नेतृत्व में गश्त पर थी तो तभी पुरानी सब्जी मंडी रोहड़ू के समीप गश्ती दल ने एक व्यक्ति अल्तमस पुत्र मोहम्मद जलील निवासी गांव हसनपुरा डाकघर किरतपुर तहसील नजीबाबाद (यूपी) को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने अल्तमस के कब्जे से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आईओ पीएस रोहड़ू द्वारा की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!