Edited By Kuldeep, Updated: 11 May, 2026 09:40 PM

रोहड़ू उपमंडल की ग्राम पंचायत जगोठी में पंचायत गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पंचायत के सभी पदों पर निर्विरोध चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रोहड़ू (कार्तिक): रोहड़ू उपमंडल की ग्राम पंचायत जगोठी में पंचायत गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पंचायत के सभी पदों पर निर्विरोध चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए पंचायत का गठन बिना किसी चुनावी मुकाबले के किया। ग्राम पंचायत जगोठी में जगवीर राठौड़ को निर्विरोध प्रधान चुना गया है, जबकि गोवर्धन ब्राक्टा उपप्रधान बने हैं। इसके अलावा बिना देवी, नीरजा ठाकुर, प्रभा ठाकुर तथा मनजीत ठाकुर को पंचायत सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को ग्रामीणों ने बधाई देते हुए पंचायत के समग्र विकास, जनहित कार्यों और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए गांव के विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का भरोसा दिलाया।