Edited By Vijay, Updated: 26 Nov, 2022 07:11 PM

सोलन क्षेत्र में 2 लोगों को बेहोश करके लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को 2 भाई रोहड़ू से नेपाल जाने के लिए निकले थे। उन्हें सोलन में नेपाल मूल के ही 2 लोगों द्वारा बेहोश करके लूट लिया गया।
नेपाल मूल के ही पुरुष और महिला ने दिया वारदात को अंजाम
सोलन (ब्यूरो): सोलन क्षेत्र में 2 लोगों को बेहोश करके लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को 2 भाई रोहड़ू से नेपाल जाने के लिए निकले थे। उन्हें सोलन में नेपाल मूल के ही 2 लोगों द्वारा बेहोश करके लूट लिया गया। लूट का शिकार हुए प्रेम राज के अनुसार वह और उसका भाई अशोक थापा रोहड़ू में एक बागवान के पास 5 महीने तक कार्य करने के बाद नेपाल लौट रहे थे। शुक्रवार को वे रोहड़ू से नेपाल जाने के लिए निकले लेकिन रात के समय सोलन में बेहोशी का पदार्थ खिलाकर उन्हें लूट लिया गया। सुबह होश आने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
प्रेम राज ने बताया कि वे दोनों रोहड़ू से सरकारी बस में शिमला आए थे। इसी दौरान रोहड़ू से बैठे नेपाली मूल के पुरुष और महिला ने उनसे दोस्ती करना शुरू कर दी। उसके बाद शिमला पहुंच कर उन्होंने कहा कि सोलन से नेपाल के लिए डायरैक्ट गाड़ी जा रही है। उसके बाद चारों शिमला से सोलन तक बस में आए और उसके बाद खाना खाने के समय उन्हें बेहोशी वाला पदार्थ खिला दिया गया। प्रेम राज ने बताया कि खाना खाने के बाद वे पैदल चलने लगे। उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। जब सुबह वे होश में आए तो उन्होंने खुद को सड़क के किनारे झाड़ियों में पाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन को फोन किया और उसके बाद वे सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे। प्रेम राज ने बताया कि उनसे एक फोन और दोनों भाइयों के मिलाकर कुल 11000 रुपए की लूट हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here