मायके जाने की जल्दी में ले बैठी लिफ्ट, फिर जो हुआ वो बहुत भयानक था

Edited By kirti, Updated: 09 Nov, 2019 12:09 PM

road accident intisa

हिमाचल प्रदेश में एक महिला को अपने मायके जाना भारी उस समय पड़ गया जब बस से उनकी टक्कर हो गई। मामला शनिवार सुबह चंबा के तीसा का है। जहां हिमगिरि के डुघ नाला में एक बाइक और बस की टक्कर हो गई।

चंबा: हिमाचल प्रदेश में एक महिला को अपने मायके जाना भारी उस समय पड़ गया जब बस से उनकी टक्कर हो गई। मामला शनिवार सुबह चंबा के तीसा का है। जहां हिमगिरि के डुघ नाला में एक बाइक और बस की टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। बता दें कि महिला सुबह अपने मायके ऑयल जा रही थी। गाड़ी छूटने के चलते उक्त महिला ने टैम्पो ट्रैवलर पकड़ने को बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। जैसे ही बाइक कुछ दूर आगे नाले के समीप पहुंची तो सामने से आ रही निजी बस से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अब निकटवर्ती अस्पताल लाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!