Himachal : झील किनारे बैठकर युवक-युवती ने की अश्लील हरकतें...Video वायरल; DSP ने लिया कड़ा एक्शन

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Jul, 2026 11:46 AM

of a couple obscene acts in himachal

Mandi News : हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर का एक जलाशय इन दिनों एक शर्मनाक घटना को लेकर चर्चा में है। दरअसल, यहां पर एक युवक और युवती द्वारा की गई अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के व्यवहार को लेकर...

Mandi News : हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर का एक जलाशय इन दिनों एक शर्मनाक घटना को लेकर चर्चा में है। दरअसल, यहां पर एक युवक और युवती द्वारा की गई अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के व्यवहार को लेकर स्थानीय जनता और सोशल मीडिया यूजर्स कड़ी नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुंदरनगर पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। डीएसपी सुंदरनगर ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इसकी सत्यता की जांच और जोड़े की पहचान कर उनके खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से करीब 48 सेकेंड का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें एक कपल दिन के उजाले में जलाशय के किनारे बैठकर सबके सामने रोमांस करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, किसी व्यक्ति ने दूर से यह वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर साझा कर दिया, जोकि काफी वायरल हो रहा है। सुंदरनगर के पुलिस उप-अधीक्षक भारत भूषण ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पूरी गहराई से जांच कर रही है। यदि वीडियो सही पाया जाता है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक नहीं हुई युवक और युवती की पहचान

हालांकि, अभी तक वीडियो में दिख रहे युवक और युवती की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी ने आम जनता से आग्रह किया है कि बिना पूरी पुष्टि के इस वीडियो को आगे शेयर न करें, क्योंकि इससे किसी की निजता प्रभावित हो सकती है और समाज में गलत सूचनाएं फैल सकती हैं। डीएसपी ने बताया कि जिस जलाशय क्षेत्र का यह वीडियो बताया जा रहा है, वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की नियमित गश्त रहती है। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पूरी गहराई से जांच कर रही है। उधर, स्थानीय निवासियों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने और हुड़दंगियों व अमर्यादित आचरण करने वालों पर सख्त नजर रखने की मांग उठाई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!