धर्मशाला की बेटी का कमाल: बीफार्मेसी प्रवेश परीक्षा में रिधिमा बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 552 अंक

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2026 08:17 PM

ridhima became the state topper in bpharmacy entrance exam

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा आयोजित एचपीसीईटी-2026 ((बीफार्मेसी) प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों में कांगड़ा जिले के धर्मशाला की होनहार बेटी रिधिमा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया...

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा आयोजित एचपीसीईटी-2026 ((बीफार्मेसी) प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों में कांगड़ा जिले के धर्मशाला की होनहार बेटी रिधिमा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। रिधिमा की इस शानदार कामयाबी से उनके परिवार, सकोह क्षेत्र और पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

धर्मशाला के समीपवर्ती गांव सकोह की रहने वाली रिधिमा ने इस कठिन कॉमन एंट्रैंस टैस्ट में 552 अंक हासिल कर प्रदेशभर में टॉप किया है। रिधिमा के पिता कमलजीत और माता पूजा अपनी बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित हैं। उन्होंने अपनी लगन और हौसले से यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

अपनी इस शानदार उपलब्धि के पीछे रिधिमा ने अपनी लगातार मेहनत, एक अनुशासित दिनचर्या और अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण को मुख्य कारण बताया है। स्टेट टॉपर रिधिमा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के अन्य सदस्यों के मार्गदर्शन को दिया है। अपनी कामयाबी से उत्साहित रिधिमा ने अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, खुद पर आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर जीवन में किसी भी बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!