Job Alert: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए 100 पदों पर निकली भर्ती, 30 जून और 1 जुलाई को होंगे इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2026 02:22 PM

recruitment for 100 posts for 10th 12th pass youth

निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। मंडी जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से पंजाब के लुधियाना स्थित वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड कंपनी में 100 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

मंडी (ब्यूरो): निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। मंडी जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से पंजाब के लुधियाना स्थित वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड कंपनी में 100 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। कंपनी में मशीन ऑप्रेटर और पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इस शानदार अवसर की सबसे खास बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।

इन पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास युवा, जिनकी उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। रोजगार कार्यालय की जानकारी के अनुसार, चयनित होने वाले युवाओं को शुरुआत में तीन महीने का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को 13,486 रुपए प्रतिमाह का मानदेय मिलेगा, जबकि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 8 घंटे की ड्यूटी पर 15,483 रुपए का मासिक वेतन तय किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने कर्मचारियों को ईएसआई, पीएफ, बोनस और ग्रैच्युटी जैसी वित्तीय सुविधाओं के साथ-साथ कैंटीन, चिकित्सा और रहने के लिए आवास/हॉस्टल की सुविधाएं भी मुहैया कराएगी।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं की सुविधा के लिए जिले में दो अलग-अलग जगहों पर वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। पहला इंटरव्यू 30 जून को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में होगा, जबकि दूसरा इंटरव्यू 1 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी, जिसके लिए युवाओं को समय पर पहुंचना होगा।

रोजगार अधिकारी ने अभ्यर्थियों को हिदायत दी है कि वे साक्षात्कार के दिन अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इन दस्तावेजों में सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र व उनकी फोटोकॉपी, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट आकार के फोटो और एक अपडेटेड बायोडाटा शामिल होना चाहिए। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले किसी भी उम्मीदवार को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!