Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2021 11:18 PM
पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब 7 से 8 वर्षों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।
करसोग (पीयूष): पुलिस थाना करसोग में एक महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि युवक पिछले करीब 7 से 8 वर्षों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पीड़िता का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे युवक उसके घर में घुसा और उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी करसोग श्याम लाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम मौके पर गई है और आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here