सुजानपुर के विकासात्मक कार्यों के लिए राणा ने जारी की धनराशि

Edited By prashant sharma, Updated: 07 Mar, 2021 02:11 PM

rana released funds for the development work of sujanpur

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 11,82,000 रुपए की राशि जारी की है। जारी की गई धनराशि में से नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नं. 4 में नौण के शैड के लिए 2 लाख रुपए

सुजानपुर : सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 11,82,000 रुपए की राशि जारी की है। जारी की गई धनराशि में से नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नं. 4 में नौण के शैड के लिए 2 लाख रुपए,  वार्ड नं. 3 के महिला मंडल भवन के अधूरे काम को पूरा करने के लिए डेढ़ लाख रुपए, वार्ड नं. 6 में एकता महिला मंडल बर्तनों और फर्नीचर के लिए 10 हजार रुपए, कोट पंचायत में थाना गांव के पक्के रास्ते लिए 30 हजार रुपए, कुठेड़ा पंचायत में मुथान बिहाल गांव के रास्ते के लिए डेढ़ लाख रुपए और मुथान चंबियाला गांव के रास्ते के लिए 1 लाख रुपए तथा लंबरी पंचायत  के सौड़ गांव में सराए भवन के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 1 लाख 17 हजार रुपए और सौर लाइटों के लिए 4 लाख 25 हजार रुपए की धनराशि जारी की है। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कमी आने नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे किसी भी समस्या या विकास कार्य को लेकर उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!